बुलन्द संदेश ब्यूरो
1, माधुरी को परीक्षा तैयारी के लिए उचित माहौल देने पर धौलाना थानेदार अवनीश शर्मा भी सम्मानित।
धौलाना। संजीव वशिष्ठ ।
धौलाना थाने में तैनात महिला आरक्षी माधुरी सिंह जादौन को उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (यूपीएसआई)-2026 भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन पढ़ाई के दम पर महिला वर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सोमवार को सम्मानित किया गया। अखंड राजपूताना सेवा संस्थान युवा विंग की ओर से आयोजित समारोह में किसान नेता ठाकुर ललित राणा व राष्ट्रीय अध्यक्ष राणा धीरज तोमर ने उन्हें महाराणा प्रताप का प्रतीक चिन्ह, स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर धौलाना धौलाना थानेदार अवनीश शर्मा को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए राणा धीरज तोमर ने कहा कि आज के दौर में युवा सोशल मीडिया और अनावश्यक गतिविधियों में समय व्यर्थ कर रहे हैं, जबकि माधुरी सिंह जादौन ने केवल ऑनलाइन अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य समाज की प्रतिभाशाली बेटियों और युवाओं को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।मूल रूप से मथुरा जनपद की निवासी माधुरी सिंह जादौन वर्तमान में धौलाना थाने में महिला आरक्षी के पद पर तैनात हैं।

उनकी इस उपलब्धि से मथुरा के साथ-साथ हापुड़ जनपद का भी गौरव बढ़ा है। किसान नेता एवं राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ललित राणा ने कहा कि बेटियों की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा है और माधुरी की उपलब्धि युवाओं के लिए मिसाल है। कार्यक्रम में आकाश सिसोदिया, मनोज तोमर, शक्ति राणा, प्रशांत राणा, हिरदेश सिसोदिया, आकाश तोमर, एडवोकेट राहुल राणा, डब्बू राणा, राजा तोमर, देवेंद्र सिसोदिया तथा भूपेंद्र तोमर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने माधुरी सिंह जादौन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


