संभल। आगामी होली पर्व के मद्देनज़र जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर खाद्य एवं पेय पदार्थ में मिलावट रोकने के लिए जनपद में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज, दिनांक 24-02-2026, खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान ग्राम मोहम्मदपुर मालिनी (थाना हजरतनगर गढ़ी) स्थित आसिम पुत्र नोशे ख़ान व इलियास पुत्र नन्हे ख़ान तथा ग्राम मंगनपुर स्थित शान ए आलम की रसगुल्ला निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया।
मौके पर पाया गया कि सफेद रसगुल्ला का भंडारण अस्वच्छ और अस्वस्थकर परिस्थितियों में किया जा रहा था। इसके परिणामस्वरूप 225 किलोग्राम रसगुल्ला नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त, 3 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए।
जांच रिपोर्ट आने के बाद नियम के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस निरीक्षण में विभागीय टीम के सदस्य मानवेन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) और राजीव कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजू
द रहे।


