cbamazon
उत्तर प्रदेश

सरधना में गजराज फिटनेस जिम का भव्य शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी फिटनेस की बेहतर सुविधा

सरधना में गजराज फिटनेस जिम का भव्य शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी फिटनेस की बेहतर सुविधा

सरधना में गजराज फिटनेस जिम का हुआ भव्य शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी फिटनेस की बेहतर सुविधा

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

सरधना। बिनौली रोड पर देवी मंदिर के निकट गांधी आश्रम के सामने स्थित गजराज फिटनेस जिम का भव्य शुभारंभ किया गया। जिम शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं और फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों को व्यायाम करने की बेहतर सुविधा मिलेगी। शुभारंभ के अवसर पर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

जिम संचालक हिमांशु पंवार ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। नियमित व्यायाम से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि व्यक्ति खुद को ऊर्जावान भी महसूस करता है। जिम का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और अनुशासित दिनचर्या अपनाकर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे नशे और गलत आदतों से दूर रहकर खेलकूद और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।हिमांशु पंवार ने कहा कि गजराज फिटनेस जिम में आने वाले लोगों को व्यायाम के लिए अच्छा माहौल देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे अपने स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान दे सकें। जिम का उद्देश्य केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।इस दौरान राजेश पंवार, संजीव पंवार, जावेद अब्बासी,सुनील कुमार,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। लोगों ने जिम के शुभारंभ पर हिमांशु पंवार को शुभकामनाएं दीं।