cbamazon
उत्तर प्रदेश

00000

कुंदरकी के बाढ़ प्रभावित गांवों का अधिकारियों ने किया  निरीक्षण
क्रासर
प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
बुलन्द संदेश ब्यूरो
मुरादाबाद। विधानसभा कुंदरकी क्षेत्र में कोसी नदी की बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया। बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों भीतखेड़ा, हिरनखेड़ा एवं जैतपुर बिसाहट का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान जिलाधिकारी मुरादाबाद राजेंद्र पेंसिया एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं, आवागमन, फसलों को हुए नुकसान तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें आवश्यक राहत एवं सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।इस दौरान जगरमपुरा-रझोड़ा रोड स्थित रझेड़ा पुल का भी निरीक्षण किया गया। रझेड़ा नदी एवं गंगा नदी के संगम क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए आवागमन और सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई।बाढ़ से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों की फसलों का एक सप्ताह के भीतर स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन कराया जाए।सत्यापन के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि प्रभावित किसानों को शासन के प्रावधानों के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जा सके।इस निरीक्षण में एडीएम फाइनेंस मुरादाबाद, बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित ग्रामीणों के साथ खड़ा है। प्रत्येक प्रभावित परिवार तक राहत, सहायता और जरूरी सुविधाएं पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


फोटो 30 बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करते अधिकारी