cbamazon
उत्तर प्रदेश

विनायक विद्यापीठ में कैंपस प्लेसमेंट, 12 विद्यार्थी अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट

विनायक विद्यापीठ में कैंपस प्लेसमेंट, 12 विद्यार्थी अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट

कोटक महिंद्रा बैंक की चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, संस्थान प्रबंधन ने जताई खुशी

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

मोदीपुरम।विनायक विद्यापीठ में बुधवार को कोटक महिंद्रा बैंक के लिए संयुक्त कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। आईटीएम स्किल एकेडमी की ओर से आयोजित इस ड्राइव में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 12 विद्यार्थियों को अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान विद्यार्थियों की योग्यता, संवाद कौशल, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का आकलन किया गया। अगले चरण के लिए 12 विद्यार्थियों के चयन पर संस्थान प्रबंधन ने प्रसन्नता जताई।संस्थान के निदेशक इंजीनियर विकास कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना संस्थान का उद्देश्य है। प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ प्लेसमेंट ड्राइव होने से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और करियर को नई दिशा देने का अवसर मिलता है।

प्राचार्य डॉ. अनुप्रिता शर्मा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में शैक्षणिक ज्ञान के साथ प्रभावी संवाद कौशल, आत्मविश्वास और व्यावहारिक दक्षता भी जरूरी है। उन्होंने शॉर्टलिस्ट हुए विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगामी चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड प्रवीण शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से संस्थान लगातार विभिन्न कंपनियों के संपर्क में है। कैंपस प्लेसमेंट, साक्षात्कार और करियर मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।संस्थान प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।