पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, किसान-मजदूरों के मुद्दों पर भी हुई चर्चा
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
मेरठ।सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के गांव नानू फतेहपुर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की बैठक हुई। इसमें पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता चौधरी ईश्वर सिंह ने की, जबकि संचालन रवि भारत चिकारा ने किया।
बैठक में पार्टी की विचारधारा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर विचार-विमर्श किया।मुख्य अतिथि रणवीर दहिया ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी सहयोग और जनता से लगातार संपर्क जरूरी है। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने पर जोर दिया।बैठक में किसान, मजदूर और कमेरा वर्ग से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और किसानों के हितों पर चर्चा करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही गई।इस दौरान प्रधान मेकपाल गुर्जर, बरजपाल सिंह, सहंसरपाल सिंह, बीरपाल सिंह, मोतीलाल, सतेंद्र सिंह, जिले सिंह, ओंकार सिंह और वीरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


