cbamazon
उत्तर प्रदेश

20 माह बाद मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माल को स्थाई अधीक्षक

20 माह बाद मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माल को स्थाई अधीक्षक

 

 

मरीजो को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता:- डॉक्टर धनंजय कुशवाहा

 

बुलंद संदेश ब्यूरो 

लखनऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माल में पिछले 20 माह से अधीक्षक का पद रिक्त चल रहा था जहां अतिरिक्त चार्ज के रूप में बक्शी का तालाब के अधीक्षक देख रहे थे जिनसे जनता से लेकर कर्मचारी तक काफी परेशान थे परंतु अब माल में स्थाई अधीक्षक की नियुक्ति होने से जहां एक और कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है वहीं दूसरी ओर जनता को भी काफी राहत मिलेगी। पदभार ग्रहण करने के बाद बुलंद संदेश संवाददाता से बात करते हुए अधीक्षक डॉक्टर धनंजय कुशवाहा ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी तरह की अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी द्वारा जनता से अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी गंभीर स्थिति में ही बाहर की दवा लिखी जाएगी जो परिसर के अंदर बने जन औषधि केंद्र पर मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले कि किसी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित यहां तैनात कर्मचारियों की समस्याओं का निदान किया जाएगा।