सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में करियर फेयर, उच्च शिक्षा और विभिन्न पाठ्यक्रमों की दी जानकारी
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए करियर फेयर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विभिन्न विकल्पों, विश्वविद्यालयों, पाठ्यक्रमों और करियर की संभावनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
करियर फेयर में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, फीस, करियर विकल्पों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में चितकारा यूनिवर्सिटी, डॉ. विश्वनाथ कराड एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी पुणे, एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी देहरादून, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी, महर्षि मार्कंडेश्वर डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, क्वांटम यूनिवर्सिटी, स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी, महिंद्रा यूनिवर्सिटी, फोनिक्स यूनिवर्सिटी, हरिद्वार यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी समेत कुल 27 संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
इसके अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग, आईआईएलएम यूनिवर्सिटी, सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली, देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी, जीआरडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी, गीता यूनिवर्सिटी, यूपीईएस, रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सीओईआर यूनिवर्सिटी, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बेनेट यूनिवर्सिटी, आईडब्ल्यूएच यूनिवर्सिटी और दून डिफेंस अकादमी सहित अन्य संस्थानों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विद्यालय के डायरेक्टर ठाकुर प्रीतिश कुमार सिंह, मैनेजर शाल्विक जैन, शिवानी जैन, प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया।


