cbamazon
उत्तर प्रदेश

अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

बुलन्द संदेश ब्यूरो

रबूपुरा। प्राचीन श्री शिव नानकेशवर महादेव मन्दिर पर आयोजित मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने डीसीपी रवि शंकर नीम और अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। क्षेत्र अंतर्गत प्राचीन श्री शिव नानकेशवर महादेव मन्दिर पर सावन माह में मेले का आयोजन होता है। जिसमें श्रद्धालु गंगोत्री, हरीद्वार, अनूपशहर से जल लाकर भगवान शिव को अर्पित कर अपनी मनोकामना मांगते हे। इस दौरान मेले का आयोजन में कुश्ती, झूला, आदि का आयोजन किया जाता है। आदि की व्यवस्था व जल लाने वाले काबड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो उसके लिए पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में लगा हुआ है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर नीम ने मन्दिर प्रांगण में पहुंचकर मन्दिर कमेटी सदस्यों से वार्तालाप और मन्दिर प्रांगण का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

और संबंधित को दिशानिर्देश दिए। इस दौरान डीसीपी रवि शंकर नीम ने कहा कि। काबडियो और आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस पूरे तरह मुस्तैद है। मन्दिर परिसर और आसपास करीब चार दर्जन सीसीटीवी कैमरो से निगरानी की जा रही है। पीएसी बल तैनात है। सुरक्षा की दृष्टि से कुछ पुलिस कर्मी सादा कपड़ों में भी तैनात किए गए। मेडिकल की सुविधा भी उपलब्ध है। रास्तो में जगह जगह पुलिस बूथ बनाए गए हैं। इस दौरान, एडीसीपी सुधीर कुमार,एसीपी जेवर राजीव कुमार शिशोदिया,कोतवाली प्रभारी रबूपुरा श्यामबाबू शुक्ला कमेटी के अध्यक्ष राजेश प्रधान, मुकेश शर्मा। आदि लोग मौजूद रहे।