cbamazon
उत्तर प्रदेश

अहाते से भैंस चोरी।

बुलन्द संदेश ब्यूरो

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से अहाते में बंध रही भैंस चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में दी है। मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला कंचन निवासी सौरभ पुत्र सतवीर ने पुलिस को दी शिकायत अनुसार बताया कि बीते तीन दिन पूर्व उसके घर के समीप ही पशुओं का अ अहाता बना हुआ है। शाम के समय प्रत्येक दिन की तरह वह पशुओं को अहाते में बांधकर घर आ गया। सुबह पशुओं को चारा डालने गया तो। एक भैंस गायब थी। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में दी है।