cbamazon
उत्तर प्रदेश

अपना दल एस की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

अपना दल एस की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

 

 

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

स्याना (वसीम खाॅन) अपना दल एस की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को नई सड़क रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने की और संचालन जिला महासचिव खालिक अंसारी ने किया। बैठक में संगठन की भावी रणनीति, बूथ स्तर को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि "एनडीए गठबंधन की सरकार हो, अपना दल एस की जयकार हो।" उन्होंने कार्यकताओं को निर्देश दिए कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य दबे-कुचले, पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाना है। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ नहीं पहुंचता, संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हर गांव और हर घर जाकर वंचित वर्गों को पार्टी से जोड़ें। साथ ही बूथ स्तर पर मासिक बैठक कमेटियों का पुनर्गठन कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाए। केंद्र व राज्य की एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही लक्ष्य है। बैठक में पवन चौधरी, पुरुषोत्तम सैन, दीपक गौतम, गोपाल शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, खुशी सागर, हामिद अली सैफी, प्रतीक भारद्वाज, अंकुर पाल, प्रशांत माहुर, कृष्ण कुमार, असलम खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।