cbamazon
उत्तर प्रदेश

अपने शिवालयों के नजदीक आने लगे भोले भक्त ।

अपने शिवालयों के नजदीक आने लगे भोले भक्त ।

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

11 जुलाई को होगा जलाभिषेक ।

 

धौलाना । संजीव वशिष्ठ । 

धौलाना से बड़ी संख्या में भोले की कावड़ में हर की पेड़ी हरिद्वार और गोमुख गंगोत्री से पतित पावनी मां गंगे का जल लेकर अपने शिवालयों की तरफ लौट रहे कावड़ियों शिव भक्त अब मुजफ्फरनगर खतौली के आस पास आ चुके है । जिससे उनमें उत्साह और जोश देखते ही बनता है । खड़ी कावड़ ला रहे भोले विजय ठाकुर ने बताया की दस जुलाई तक वे अपने शिवालय पहुंच लेंगे । इसी तरह झूला कावड़ ला रहे श्री भगवान परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य वशिष्ठ, भाष्कर पंडित, अंकुर सैनी, सतेन्द्र सैनी, काले सैनी, मोहित शर्मा ने बताया की वे भी दस तारीख की शाम तक अपने धौलाना गांव के प्रसिद्ध शिवालय हनुमान मूर्ति पछायला शिव मंदिर पहुंच लेंगे । महाशिव रात्रि का जलाभिषेक 11 जुलाई को भोर से शुरू हो जाएगा । 

 

*देखते ही बनती है रंगत ।*

 

कावड़ मार्ग यात्रा में भगवा रंगत देखते ही बनती है । भोले की बारात रेलम पैल अपने गंत्वय की तरफ तेजी से बढ़ रही है । जिससे मुजफ्फरनगर नगरी पूरी भोले भक्तों के आगमन में सजी दिखाई दी । हर तरफ भोले बाबा की जयघोष सुनाई दे रही थी । क्या बुजुर्ग क्या बच्चे हर कोई जोश के साथ महादेव को जलाभिषेक करने को आतुर नजर आया । जय भोले की ।