cbamazon
उत्तर प्रदेश

भैया नगला में बढ़ते जलस्तर का विधायक  ने किया निरीक्षण


बुलन्द संदेश ब्यूरो
रामपुर।तहसील सदर के ग्राम भैया नगला में जलस्तर बढ़ने के कारण उत्पन्न स्थिति का विधायक आकाश सक्सेना के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। ग्राम की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
ग्राम भैया नगला को जाने वाला संपर्क मार्ग जलभराव के कारण कट गया है। स्थान पर किसी भी व्यक्ति के आवागमन को रोकने तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक बैरिकेडिंग एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।ग्रामवासियों से संवाद कर सभी से अनुरोध किया गया कि क्षतिग्रस्त मार्ग एवं पुल के आसपास न जाएं तथा बच्चों को भी ऐसे स्थानों पर जाने से रोकें। क्षतिग्रस्त पुल के पास पुलिस बल एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए।जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।