सरूरपुर पुलिस ने डाहर गांव से पकड़ा, मामले में पांच आरोपी पहले ही जा चुके जेल
सरूरपुर।डाहर गांव में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सरूरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को डाहर निवासी शहजाद ने थाने में तहरीर देकर छह लोगों के खिलाफ हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शाहरूख खान, गुलजार, रिहान, असलम, मजर खान और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।मामले में नामजद शाहरूख खान, गुलजार, असलम, मजर खान और रिहान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सोनू फरार चल रहा था।वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरूरपुर पुलिस ने शुक्रवार, 5 सितंबर को सोनू पुत्र जाकिर निवासी डाहर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी गौरव सिंह, उपनिरीक्षक वसीम अहमद, उपनिरीक्षक सुभाष सिंह, रिजर्व कांस्टेबल गौरव उपाध्याय और रिजर्व आर्म्स कांस्टेबल शरद यादव शामिल रहे।


