cbamazon
उत्तर प्रदेश

दिल्ली पब्लिक स्कूल मुरादाबाद के अरशान अली ने तैराकी में "दो कांस्य पदक" जीतकर क्षेत्र का नाम किया रोशन

दिल्ली पब्लिक स्कूल मुरादाबाद के अरशान अली ने तैराकी में "दो कांस्य पदक" जीतकर क्षेत्र का नाम किया रोशन

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ (सुदेश बिश्नोई )lदिल्ली पब्लिक स्कूल मुरादाबाद के छात्र अरशान अली ने खेल के क्षेत्र में विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। कक्षा 7 के मेधावी छात्र अरशान ने मेरठ की आईआईएमटी एकेडमी में आयोजित 'सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 स्विमिंग चैंपियनशिप' में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 29 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई ।इस प्रतियोगिता में अरशान अली ने अंडर-14 (14 वर्ष से कम) आयु वर्ग में प्रतिभाग किया था। उन्होंने कड़े मुकाबले के बीच अपनी शानदार तकनीक और तीव्र गति का परिचय देते हुए 

50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में कांस्य पदक,100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त कियाlविद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सोनार ने छात्र को बधाई देते हुए कहा, "अरशान की यह सफलता उसकी खेल के प्रति निष्ठा और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय न केवल शिक्षा बल्कि खेल के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। अरशान ने पूरे मुरादाबाद का सिर गर्व से ऊंचा किया है और हमें विश्वास है कि वह भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम गर्व से ऊंचा करेगा।"

छात्र की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन संदीप जैन एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नितिन जैन ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके साथ ही अरशान को निखारने वाले उनके मुख्य खेल प्रशिक्षक मधुरेन्द्र कुमार ने छात्र की पीठ थपथपाते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय प्रशासन और प्रशिक्षक ने अरशान के कठिन परिश्रम, समर्पण और लगन की मुक्तकंठ से सराहना की है। छात्र की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे डीपीएस परिवार और मुरादाबाद जनपद के खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है।