शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट पर दिनेश गोयल की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
मेरठ। मेरठ-सहारनपुर खंड विधान परिषद चुनाव में शिक्षक और स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट पर दिनेश गोयल की जीत पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई।जीत की खुशी में विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाए और विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों सीटों पर भाजपा की जीत से पार्टी को मजबूती मिली है।इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने जीत की खुशी साझा करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और पार्टी प्रत्याशियों की सफलता पर प्रसन्नता जताई।


