डिप्टी सीएमओ के खिलाफ डिप्टी सीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश
क्रासर
डिप्टी सीएम ने प्रदेश के 26 चिकित्सकों को सेवा से किया कार्यमुक्त
बुलन्द संदेश ब्यूरो
रामपुर।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की समीक्षा के बाद शासन ने सरकारी चिकित्सकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों को लंबे समय तक ओपीडी से अनुपस्थित रहने और मरीजों के इलाज में लापरवाही की शिकायतों के बाद विभागीय स्तर पर जांच में दोषी पाए जाने 26 चिकित्सकों को सेवा से मुक्त कर दिया। जबकि इटावा, रामपुर, मेरठ,बदांयू, भदोही, बलरामपुर और गौतमबुद्धनगर में तैनात नौ चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश है।
विभागीय कार्रवाई की जद में जनपद में तैनात डिप्टी सीएमओ डॉ.केके चहल भी आ गए हैं। इस आदेश से साथी चिकित्सकों में हैरानी है। डॉ.के के चहल मौजूदा समय में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और परिवार नियोजन का कार्य देख रहे हैं। जनपद में होने वाले टीकाकरण की जिम्मेदारी उन पर ही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कार्यभार भी वर्ष 2022 से उनके पास है। उनका कहना है कि उनके काम को लेकर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दीपा सिंह से संपर्क किया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।


