cbamazon
उत्तर प्रदेश

दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, उपचार के दौरान मौत, पति गिरफ्तार

दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, उपचार के दौरान मौत, पति गिरफ्तार

मोदीपुरम।दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट का आरोप है। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

ग्राम खनौदा निवासी खुशी की शादी अंकित के साथ हुई थी। मृतका के पिता नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। बाइक और एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

आरोप है कि चार सितंबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने खुशी के साथ मारपीट की। गंभीर चोट लगने के बाद वह बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसी दिन उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अंकित और अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विवाहिता की मौत के बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 80(2) बढ़ाई गई। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी दौराला द्वारा की जा रही है। पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी पति अंकित पुत्र जितेंद्र (29) निवासी खनौदा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।