cbamazon
उत्तर प्रदेश

धौलाना औद्योगिक क्षेत्र की लघु उद्योग भारती के नेतृत्व में आयोजित बैठक में विकास कार्यों पर जोर ।

धौलाना औद्योगिक क्षेत्र की लघु उद्योग भारती के नेतृत्व में आयोजित बैठक में विकास कार्यों पर जोर ।

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

साझा अपशिष्ट उपचार संयंत्र जल्द शुरू हो - अध्यक्ष आशु सिंघल ।

 

धौलाना। संजीव वशिष्ठ 

 

धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी में लघु उद्योग भारती के नेतृत्व में आयोजित बैठक उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश झा ने की ।

 

बैठक में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, सड़क, जल निकासी, सुरक्षा और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य विषय साझा अपशिष्ट उपचार संयंत्र रहा। अधिकारियों ने कहा कि इस संयंत्र के शुरू होने से क्षेत्र के उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण में बड़ी राहत मिलेगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। साथ ही धार्मिक आयोजनों त्योहारों पर भी विशेष ध्यान रखने की बात कही गई ।

 

कार्यक्रम में क्षेत्र के नए सदस्यों को सदस्यता पट्ट देकर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने सभी नए उद्यमियों का स्वागत किया और उन्हें पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के उत्थान पर भी मंथन हुआ। लघु उद्योग भारती यूपीएसआईडीसी इकाई के अध्यक्ष आशु सिंघल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर इकाई तक पहुंचाया जाएगा। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही एक श्वेत पत्र जारी किया जाएगा।

उधमी बैठक में

आशु सिंघल (अध्यक्ष), डमबर सिंह (महासचिव), आदेश भारतीय (उपाध्यक्ष), सुभाष चौहान (उपाध्यक्ष), मनीष गुप्ता (उपाध्यक्ष), वी पी मिश्रा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), नितिन वर्मा (सह सचिव), परवीन गुप्ता (सचिव), नीरज सोलंकी (सह सचिव), गौरव दिवान (मीडिया प्रभारी) व पवन अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) सहित क्षेत्र के अनेक उद्योगपति व उद्यमी भी मौजूद रह