cbamazon
उत्तर प्रदेश

एनएच-58 पर कारों से स्टंट और हुड़दंग, तीन युवक गिरफ्तार

एनएच-58 पर कारों से स्टंट और हुड़दंग, तीन युवक गिरफ्तार

जन्मदिन के दौरान बनाया था वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई; दो कारें सीज

 

मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र में एनएच-58 पर कारों से स्टंट और हुड़दंग करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल दो कारों को भी सीज कर दिया।पुलिस के अनुसार, तीन सितंबर को कुछ युवक जन्मदिन मनाने के दौरान एनएच-58 पर कारों से स्टंट और हुड़दंग कर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद टीपीनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहनों और युवकों की पहचान की।पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए विराज शर्मा (20), वंश भोला (18) और लक्ष्य विज (19) को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर चालान किया गया है।पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो-एन (UP15ER1199) और फोर्ड ईकोस्पोर्ट (UP15CJ9795) को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। वहीं, मौके से जुड़े तीन नाबालिगों को चेतावनी देकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।पुलिस ने कहा कि सड़क पर स्टंट और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।