बुलन्द संदेश ब्यूरो
भोले भक्तों की सुरक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं - कल्पना सिंह चौहान
धौलाना। संजीव वशिष्ठ
धौलाना एसडीएम कल्पना सिंह चौहान ने पिलखुवा-धौलाना स्थित आदर्श कावड़ सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सभी कावड़ सेवा शिविर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम होने के कारण बिजली के तारों को विशेष रूप से दुरुस्त रखा जाए। तारों में कहीं कट-फट न हो। हो सके तो बिजली के तारों को शिविरों से दूर रखा जाए।

एसडीएम ने कावड़ियों की सुविधा के लिए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शिविरों में आने वाले भक्तों को ताजा और पौष्टिक भोजन ही परोसा जाए। लंबी दूरी की यात्रा कर लौट रहे कावड़ियों के आराम की जगह भी सुविधाजनक होनी चाहिए। भोले भक्तों की सुरक्षा सबसे पहले

इस दौरान एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा कि भोले भक्तों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी । उन्होंने सभी शिविर संचालकों से अपील की कि वे श्रद्धालुओं की सेवा में कोई कमी न छोड़ें। निरीक्षण के दौरान प्रशासन के अधिकारी और शिविर संचालक मौजूद रहे।


