cbamazon
उत्तर प्रदेश

गाली देने से रोका तो घर पर कर दी फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

गाली देने से रोका तो घर पर कर दी फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

छुर गांव में दो राउंड फायरिंग का आरोप, .32 बोर की पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद

 

सरधना।क्षेत्र के गांव छुर में गाली देने से मना करने पर युवक ने घर पर पहुंचकर दो राउंड फायर कर दिए। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में सरधना पुलिस ने आरोपी अंकित पुत्र नरेंद्र निवासी गांव छुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल .32 बोर की पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी अंकित पुत्र सत्येंद्र ने चार सितंबर को थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि गांव का ही अंकित पुत्र नरेंद्र उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायर कर दिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने छह सितंबर को गोटका जाने वाले रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से .32 बोर की पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है।