cbamazon
उत्तर प्रदेश

गुर्जर स्वाभिमान रैली समाज को देगी नई दिशा और नया आयाम: हरीश चंद भाटी

गुर्जर स्वाभिमान रैली समाज को देगी नई दिशा और नया आयाम: हरीश चंद भाटी

29 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित रैली, मेरठ में तैयारियों को लेकर हुई बैठक

बुलन्द संदेश ब्यूरो: जावेद अब्बासी 

मेरठ। गुर्जर समाज को एकजुट करने और समाज के अधिकारों की आवाज को मजबूत करने के लिए 29 अक्टूबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में गुर्जर स्वाभिमान रैली प्रस्तावित है। रैली की तैयारियों को लेकर मेरठ में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक और प्रेस वार्ता हुई।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चंद भाटी ने कहा कि रैली समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण संदेश देगी। उन्होंने कहा कि रैली किसी राजनीतिक दल के विरोध या समर्थन में नहीं है। समाज के अलग-अलग राजनीतिक विचारों से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज की राजनीतिक भागीदारी और मजबूत प्रतिनिधित्व के साथ सामाजिक एकता को बढ़ाना महासभा की प्राथमिकता है। रैली में देशभर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

रोबिन गुर्जर को मिली राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी

बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चंद भाटी ने रोबिन गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि रोबिन गुर्जर संगठन को मजबूत करने और समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने का काम करेंगे।

बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी विनय प्रधान, सविंदर भाटी, रामकेश चपराना, जीत सिंह दौसा, केपी मवई, विजय धामा, भोपाल सिंह, ब्रजवीर सिंह, सुरेंद्र नागर, मनोज चपराना, मेरठ जिला अध्यक्ष बलराज डूंगर, अहेलकर नागर और शक्ति सिंह सहित कई पदाधिकारी व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विनय प्रधान ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने 29 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।