cbamazon
उत्तर प्रदेश

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

प्रधानाचार्य सौरभ जैन ने कहा- शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका

बुलन्द संदेश ब्यूरो: जावेद अब्बासी 

सरधना। शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सरधना में शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ जैन ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और अनुशासन के साथ भविष्य निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थी के जीवन की दिशा बदल सकता है।उन्होंने कहा कि किसी विद्यालय की पहचान केवल उसकी इमारत से नहीं होती। विद्यालय की असली पहचान वहां कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत, लगन और समर्पण से होती है। शिक्षक विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारते हैं और उनके सपनों को सही दिशा देते हैं।कार्यक्रम का संचालन खुशबू जैन ने किया। कार्यक्रम की सजावट में छात्राओं अफसा, रिया, प्रिया, माफिया, गुंजन और लविश ने सहयोग किया।इस अवसर पर बबिता जैन, सौरभ जैन, अमित कुमार, मंजू पालीवाल, निशु राणा, गीता वर्मा, खुशबू जैन, प्रियंका पाल, पूजा टोंक, सिमरन, रितिका जैन, दीपा शर्मा, दीपांशी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।