cbamazon
उत्तर प्रदेश

"गांव की समस्या गांव में समाधान" :ग्राम पंचायत शिमला (मुंडाखेड़ी) एवं ग्राम पंचायत फूलपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन :विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक   पहुंचे :राजेश कुमार

"गांव की समस्या गांव में समाधान" :ग्राम पंचायत शिमला (मुंडाखेड़ी) एवं ग्राम पंचायत फूलपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन :विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक    पहुंचे :राजेश कुमार

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ( सुदेश बिश्नोई)lप्रदेश सरकार के "गांव की समस्या – गांव में समाधान" अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत शिमला (मुंडाखेड़ी) एवं ग्राम पंचायत फूलपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह 'चुन्नू' एवं जिलाधिकारी राजेश पेंसिया ने ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों पर आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह 'चुन्नू' ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी तथा पात्र लाभार्थियों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुँचाया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो तथा विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे, जिनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की