cbamazon
उत्तर प्रदेश

गाय ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, देखने उमड़े ग्रामीण

गाय ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, देखने उमड़े ग्रामीण

सरधना। क्षेत्र के बूबकपुर गांव में एक गाय ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म देकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। किसान सत्येंद्र पुत्र प्रभु दयाल के घर हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में इसकी चर्चा शुरू हो गई।

बताया गया कि गाय ने दो बछड़ों और एक बछिया को जन्म दिया है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर सुनकर आसपास के ग्रामीण किसान के घर पहुंचने लगे। लोग गाय और उसके तीनों बच्चों को देखकर हैरानी जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आमतौर पर गाय एक या दो बच्चों को जन्म देती है, लेकिन एक साथ तीन बच्चों का जन्म होना उनके लिए कौतूहल का विषय है।किसान सत्येंद्र ने बताया कि गाय और उसके तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। घटना के बाद से परिवार में भी खुशी का माहौल है। वहीं, तीनों बच्चों को देखने के लिए दिनभर ग्रामीणों के आने का सिलसिला जारी है।