cbamazon
उत्तर प्रदेश

गणपति महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु‘जय गणेश’ के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

गणपति महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु‘जय गणेश’ के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

गणपति महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु‘जय गणेश’ के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

सरधना।हिंदू युवा संगठन के तत्वावधान में रामलीला मैदान में आयोजित 11वें गणपति महोत्सव के दूसरे दिन भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

दूसरे दिन मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता मलखान सैनी और प्रधानाचार्य संजीव गुप्ता रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

भजन संध्या का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध भजन गायक गुरदयाल लक्खा की प्रस्तुति रही। उन्होंने भगवान गणेश के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल भक्तिमय कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे और पूरा रामलीला मैदान तालियों की गड़गड़ाहट व ‘जय गणेश’ के जयकारों से गूंज उठा। उनके साथ मुख्य कलाकार ‘लिटिल दीवाना’ और सोनू शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।

शंकर-पार्वती की झांकी ने मोहा मन

कार्यक्रम में भगवान शंकर और माता पार्वती की मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की गई। जीवंत झांकी देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस दौरान पूरा पांडाल ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।

देर रात कार्यक्रम के समापन पर भव्य महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अमन गुप्ता, ललित गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, राकेश कुमार, राजकुमार जाटव, ओम गुप्ता, प्रमोद सक्सेना, अंकित बाली, रजत गोयल, विकास पाल, वंश गोयल, सिद्धार्थ पुष्पक, आशीष विश्वकर्मा, रितिक कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।