cbamazon
उत्तर प्रदेश

हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कावड़ियो पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया मनोज कुमार यादव

हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कावड़ियो पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया मनोज कुमार यादव

 

 

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

औरंगाबाद (वसीम खाॅन) थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव व डीएम कुमार हर्ष एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एसआई दानिश रजा खाँन और हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कावड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया जहां आज रविवार को औरंगाबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने अपने सभी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर थाने के सामने जल लेकर आ रहे कावड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा के अवसर पर जनपद में हर्सोल्लास के साथ स्वागत करने के लिए बुलन्दशहर डीएम कुमार हर्ष एसएसपी दिनेश कुमार सिंह द्वारा अपने सभी पुलिसकर्मियों के साथ थाने के सामने हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। जहां एक तरफ अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान तो चलाते ही है साथ ही सामाजिक जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं औरंगाबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव व उनके पुलिसकर्मियों के द्वारा शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा करते हुए उन्हें फल फ्रूट खिलाकर मान्यता भरे काम को अंजाम दिया जा रहा है भोले की सेवा करने का कार्य सड़क पर शिविर लगाकर और रहे चलते हुए की जा रही है औरंगाबाद थाना मनोज कुमार यादव व उनकी पुलिस टीम के द्वारा किए गए इस मान्यता के कार्य की लोग काफी सराहना कर रहे हैं तथा पानी फल फ्रूट आदि भी वितरित किए गए। कांवड़ यात्रा को सम्पन्न कराये जाने के लिए की गई व्यवस्थाओं में स्थानीय लोगों द्वारा भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और साथ ही गंगा जमुना तहजीब के साथ ही जनपद में आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए मुस्लिम समाज के लोगो के द्वारा भी कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर एवं खाने पीने की वस्तु देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर औरंगाबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव डीएम कुमार हर्ष एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और सभी से अपील करते हुए कहा कि इस पावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए आमजन भी सहयोग करें उन्होंने कहा कि हमारे देश की गंगा जमुना तहजीब के उदाहरण मिलते हैं जिनमे हिन्दू-मुस्लिम भाई चारा एक दूसरे के त्यौहार को बड़े ही खुशनुमा वातावरण में मनाते हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण कांवड़ यात्रा है जिसमें मुस्लिम समाज के लोग कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा के साथ ही उनकी सेवा कर रहे है