बुलन्द संदेश ब्यूरो
गाजियाबाद। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर क्षेत्र में लौटे मुखिया अमित गुर्जर का नाहल पुलिस चौकी पर क्षेत्रवासियों की ओर से जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान रविन्द्र प्रजापति, रामशरण वर्मा, विपिन एडवोकेट, जितेन्द्र, आदेश गर्ग, सतेंद्र सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मुखिया अमित गुर्जर का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बताया गया कि मुखिया अमित गुर्जर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने क्षेत्र में पहुंचे हैं। नाहल पुलिस चौकी पर उनके पहुंचने पर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने गंगाजल के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए मुखिया अमित गुर्जर के इस धार्मिक एवं सामाजिक प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर रविन्द्र प्रजापति ने कहा कि हरिद्वार से गंगाजल लाना आस्था और श्रद्धा से जुड़ा विषय है। मुखिया अमित गुर्जर ने धार्मिक भावना के साथ यह यात्रा पूरी कर क्षेत्रवासियों के लिए गंगाजल लाने का कार्य किया है, जो सराहनीय है।
मुखिया अमित गुर्जर ने सम्मान और स्वागत के लिए रविन्द्र प्रजापति सहित समस्त क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। गंगाजल को क्षेत्र में लाकर लोगों के साथ इस पवित्र भावना को साझा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
इस दौरान रविन्द्र प्रजापति, रामशरण वर्मा, विपिन एडवोकेट, जितेन्द्र, आदेश गर्ग, सतेंद्र सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला


