ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में मटकी सजाओ और बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता भी हुई
संवाददाता जावेद अब्बासी
सरधना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, सरधना में बुधवार को विभिन्न रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजकर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल हुए। बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।इसके साथ ही मटकी सजाओ और बांसुरी सजाओ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया।फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हृदयांश और इज्ना ने प्रथम, ख्याति और अवयुक्त ने द्वितीय तथा वामिका और सिद्धम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मटकी सजाओ प्रतियोगिता में गरिमा प्रथम, खुशी द्वितीय तथा सारांश और अरनव जैन तृतीय स्थान पर रहे।बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता में ध्रुव ने प्रथम, संध्या ने द्वितीय तथा परी और शिवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ जैन ने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही उनकी कलात्मक प्रतिभा निखरती है और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम की भावना विकसित होती है।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में "राधे-राधे" और "जय श्रीकृष्ण" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। बच्चों और शिक्षकों ने हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया।कार्यक्रम का संचालन रेनू महरौलीया ने किया। इस अवसर पर बबिता जैन, सौरभ, पूजा टोंक, दीपा शर्मा, दीपांशी, सिमरन, खुशबू जैन, अमित कुमार, मंजू पालीवाल, गीता वर्मा, निशु राणा, प्रियंका पाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


