cbamazon
उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर मेरठ में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी

जन्माष्टमी पर मेरठ में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस तैनात

संवाददाता जावेद अब्बासी 

 

मेरठ। जन्माष्टमी को लेकर मेरठ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर शहर के प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।त्योहार के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भीड़ वाले क्षेत्रों में यातायात सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। पुलिस और यातायात विभाग के अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों की भी निगरानी की जाएगी।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराया जाएगा।