cbamazon
उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर रात दो बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री

जन्माष्टमी पर रात दो बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव, 4 सितंबर को लागू रहेगा प्रतिबंध

संवाददाता जावेद अब्बासी 

मेरठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए मेरठ शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 4 सितंबर को शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री रात 10 बजे के बजाय रात दो बजे तक रहेगी। इस दौरान भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।जन्माष्टमी पर शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और कार्यक्रम स्थलों पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ मंदिरों और झांकियां देखने के लिए निकलते हैं। कई स्थानों पर मेले और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इसके चलते प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है।श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों की नो-एंट्री का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है। सामान्य दिनों में रात 10 बजे नो-एंट्री समाप्त हो जाती है, लेकिन जन्माष्टमी के दिन यह प्रतिबंध रात दो बजे तक लागू रहेगा।यातायात पुलिस ने भारी वाहन चालकों से अपील की है कि 4 सितंबर को रात दो बजे तक मेरठ शहर में प्रवेश न करें। निर्धारित समय के बाद ही शहर में भारी वाहनों के साथ प्रवेश करें, ताकि जन्माष्टमी के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।