cbamazon
उत्तर प्रदेश

जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता: चित्रगुप्त इंटर कॉलेज व महाराजा सेन इंटर कॉलेज ने मारी बाजी

जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता: चित्रगुप्त इंटर कॉलेज व महाराजा सेन इंटर कॉलेज ने मारी बाजी

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ (सुदेश बिश्नोई)। एसएस इंटर कॉलेज के मैदान पर माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-17 वर्ग में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज और अंडर-19 वर्ग में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। चयनित खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य मेजर सुदेश भटनागर, प्रधानाचार्या पूनम भटनागर, प्रधानाचार्य रवि कुमार व जनपदीय क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, पीएलजेएल रस्तोगी इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, राजकला इंटर कॉलेज, बलदेव आर्य कन्या इंटर कॉलेज और अब्दुस सलाम इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 बालक वर्ग में लकी कृष्ण सिंह, जतिन, अनुज, कपिल, हर्ष, मुकुल और आयुष (महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज) तथा हर्षित, ऋषभ, शिव वर्मा और सौरभ (पीएलजेएल रस्तोगी इंटर कॉलेज) का चयन किया गया।

अंडर-17 बालक वर्ग में यश, रिंकल, वंश, शिवराज, जयकुमार, आर्यन, अभय कुमार, दीपक, कार्तिक और अयान (चित्रगुप्त इंटर कॉलेज) व संस्कार सिंह, काव्य और अभिषेक सिंह (पीएलजेएल रस्तोगी इंटर कॉलेज) का चयन हुआ।

बालिका वर्ग में अंडर-17 के लिए रहम, अलीना, खुशी, वंदना, राधिका, नियति, चीनू और दीपिका तथा अंडर-19 के लिए तश्फी, अल्फिया, वर्षा, अलीना, आयुषी, अनु और गौरी का चयन किया गया। बालक वर्ग का संयोजन चित्रगुप्त इंटर कॉलेज तथा बालिका वर्ग का संयोजन राजकला पीडीए गर्ल्स इंटर कॉलेज ने किया।निर्णायक सचिन चौधरी, अर्जुन सिंह, सुमित कुमार शर्मा, संगीता चौधरी, कल्पना एवं डॉ. अर्चना सिंह शामिल रहे। व्यवस्थाएं शारीरिक शिक्षक राजपाल सिंह एवं पवन ने संभाली। रेफरी बलवंत सैनी और आशीष कुमार रहे। जनपद की चयनित टीम अब 12 अगस्त को अमरोहा में आयोजित होने वाली मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व करेगी।