cbamazon
उत्तर प्रदेश

कैबिनेट मंत्री से "परशुराम जयंती" पर अवकाश की मांग

कैबिनेट मंत्री से "परशुराम जयंती" पर अवकाश की मांग

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ (सुदेश बिश्नोई)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला कमेटी मुरादाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने मुरादाबाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे का सर्किट हाउस में स्वागत किया। साथ ही मांगपत्र सौंपकर भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, महानगर महामंत्री सुनील शर्मा, अमित शर्मा राजू, विक्की शर्मा, राकेश शर्मा, धर्मेंद्रनाथ मिश्रा, राकेश शर्मा, विपिन शर्मा, चकित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।