cbamazon
उत्तर प्रदेश

किंड्स किंगडम प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व*

किंड्स किंगडम प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व*

किंड्स किंगडम प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

संवाददाता जावेद अब्बासी 

 

सरधना। नगर के हरलालपुरा स्थित किंड्स किंगडम प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण, राधा एवं गोपियों के मनमोहक स्वरूप में सज-धजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों की सुंदर वेशभूषा और मनोहारी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित भजनों एवं गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने खूब सराहा।

विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें सदाचार, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से सभी बच्चों को उपहार एवं चॉकलेट वितरित की गईं। उपहार और चॉकलेट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा विद्यालय परिसर तालियों और मुस्कुराहटों से गूंज उठा।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ।