स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
सरधना। के.के पब्लिक स्कूल में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा में भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई।
स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ ने भी पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने विद्यार्थियों को भगवान विश्वकर्मा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार माना जाता है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर फैक्ट्री संचालक, इंजीनियर, बढ़ई, मिस्त्री और अन्य कारीगर अपने औजारों की पूजा करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, लगन और अपने कार्य के प्रति समर्पण की भावना रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल मैनेजर सुशील कुमार और सचिव संजीव कुमार ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ का मुंह मीठा कराया। उन्होंने सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।


