गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम्स सोसायटी हमेशा चर्चाओं का विषय बनी रहती है बहन बेटियां नहीं है सुरक्षित ज़ब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो कोई क्या करें, ताजा मामला लैंड क्राफ्ट मेट्रो होम सोसाइटी का आया है,जिसमें खुद लैंड क्राफ्ट मेट्रो होम सोसाइटी के अध्यक्ष अमित त्यागी सहित उनके मित्रों पर बलात्कार की कोशिश का आरोप लगा है, पीड़िता ने कई बार पुलिस के चक्कर काटे जब कोई इंसाफ नहीं मिला तो आखिरकार पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया पीड़िता ने जब कोर्ट को आप बीती सुनाई तो कोर्ट ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उक्त लोगों पर परिवाद दर्ज कर लिया, अमित त्यागी पर पूर्व में भी एक लड़की ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे, जिसका बाद में फैसला हो गया था, मेट्रो होम सोसाइटी पिछले 1 वर्ष से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है जिसमें आए दिन झगड़ा फसाद एवं छेड़छाड़ के मामले सामने आते रहते हैं,

सोसायटी के निवासियों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो बहुत जल्द फ्लैट बेचकर यहां से जाना पड़ेगा, जब से लैंड क्राफ्ट मेट्रो होम सोसाइटी में ए. ओ. ए का गठन हुआ है तब से माहौल बहुत ज्यादा खराब हो गया है!शैलेश भारद्वाज पर तो कई फ्रॉड के मुकदमे दर्ज हैं, जिसमे वह जेल भी जा चुका हैं!


