बुलन्द संदेश ब्यूरो
अमरोहा (डा. महताब अमरोहवी )जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में गुरुवार को लगातार हो रही बारिश के बीच एक निर्माणाधीन मकान का ताज़ा ढला लिंटर भरभराकर गिर गया। हादसे में एक महिला, उसके एक वर्षीय बेटे और एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, मुरारी लाल जाटव के मकान का लिंटर हाल ही में डाला गया था।जिस की दावत चल रही थी ,बारिश शुरू होने पर कई लोग उससे बचने के लिए लिंटर के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक पूरा लिंटर भरभराकर गिर पड़ा और सभी लोग मलबे में दब गए।

हादसे में 30 वर्षीय मीनू, उसके एक वर्षीय बेटे लाल सिंह तथा 65 वर्षीय स्मृति की मौके पर ही मौत हो गई।छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिन में तीन की हालत नाजुक है ,बताया जा रहा है कि मीनू की शादी तरारा गांव में हुई थी। वह अपनी मां के बुलाने लेंटर पड़ने पर दावत पर आई थी जहां लिंटर ही भरभराकर गिर पड़ा और सभी लोग मलबे में दब गए। हादसे में 30 वर्षीय मीनू, उसके एक वर्षीय बेटे लाल सिंह तथा 65 वर्षीय स्मृति की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मीनू की शादी तरारा गांव में हुई थी। वह अपनी मां के बुलाने पर मायके ताजपुर में लिंटर पड़ने के बाद आयोजित दावत में शामिल होने आई थी। हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ.नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।


