cbamazon
उत्तर प्रदेश

मुरादनगर के हिमांशु कंसल का "भोले का सिमरन" गाना हुआ रिलीज़ 

मुरादनगर के हिमांशु कंसल का "भोले का सिमरन" गाना हुआ रिलीज़ 

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

हिमांशु कंसल दा बेस्ट इंस्टिट्यूट ऑफ़ म्यूज़िक एंड डांस के प्रतिभाशाली एवं होनहार छात्रों में शुमार होता है 

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) सावन के इस पवित्र महीने में नगर के द बेस्ट इंस्टिट्यूट ऑफ़ म्यूज़िक एंड डांस में संस्थान के प्रतिभाशाली छात्र हिमांशु कंसल का नया गाना "भोले का सिमरन" रिलीज़ हुआ। दा बेस्ट इंस्टिट्यूट में गाने के पोस्टर का भव्य विमोचन भी किया गया। यह गाना मोक्ष म्यूज़िक के बैनर तले रिलीज़ हुआ है, जो संगीत जगत की एक अग्रणी म्यूज़िक कंपनी है। इस अवसर पर संस्थान के गुरू जावेद अमन ने कहा कि निरंतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अनथक प्रयासों के परिणामस्वरूप हिमांशु को राष्टीय स्तर का यह अवसर प्राप्त हुआ है। पोस्टर विमोचन समारोह में समाजसेवी श्रीमती दमयंती सिंह, रचना त्यागी, विवेक प्रकाश गर्ग, पवन त्यागी, ललित गोयल, पवन सिंह, श्रीमती प्रियंका शर्मा अंजलि शर्मा सहित अन्य गण मान्य लोग व अभिभावक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने हिमांशु कंसल एवं उनके गुरू जावेद अमन को सम्मान एवं शुभकामनाएँ दीं… और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हिमांशु कंसल की माताजी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों एवं समाजसेवियों ने उनका भी आत्मीय स्वागत किया और हिमांशु की उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।

सभी वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि “भोले का सिमरन” श्रोताओं के बीच अपनी विशेष पहचान बनाएगा तथा हिमांशु कंसल भविष्य में भी संगीत जगत में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। गुरु जावेद अमन ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।