सरूरपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को पकड़ा, लकड़ी का बेंटा बरामद
सरूरपुर। मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सरूरपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल लकड़ी का बेंटा भी बरामद किया है।
नारंगपुर गांव निवासी संदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 21 जून को नीतीश पुत्र शिवकुमार ने उसके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपी ने संदीप की पत्नी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
संदीप की तहरीर पर पुलिस ने 22 जून को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान मुकदमे में एक और धारा बढ़ाई गई।
पुलिस के अनुसार, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 सितंबर को नीतीश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल लकड़ी का बेंटा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।


