राहत के साथ आफत लेकर आई बारिश
पालिका के दावे हुए फेल, झमाझम बारिश से नगर में जल भराव, दुकानों में भरा पानी
बुलंद संदेश ब्यूरो
शिकारपुर । लगातार दूसरे दिन मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका के जल निकासी व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी। कुछ ही देर की बारिश के बाद नगर के प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में पानी भर गया जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मूसलाधार बारिश में नगर समेत ग्रामीण अंचलों में जनजीवन निरस्त व्यस्त कर दिया। झमाझम बारिश से आंशिक राहत मिली। बारिश के चलते जगह-जगह पानी भर गया। जल भराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी और बारिश किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है । लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने बरसात के बाद राहत की सांस ली है । धान और बाजार की फसल जो तेज धूप और मास के कारण प्रभावित होने लगी थी अब खेतों में फिर से लहलाने लगी है बारिश से जगह-जगह जलभराव बना हुआ है जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हुई तेज बारिश और मुख्य बाजारों में जल भराव के चलते नगर की आर्थिक गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है। । बारिश के कारण नगर की नालियां ओवरफ्लो होकर पानी सड़कों पर आ गया और टूटे रास्तों में भर गया। लेकिन नगरी इलाकों में नालों की साफ-सफाई ठीक न होने के कारण जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश ने पालिका के सफाई दावों की पोल खोल दी। बारिश के कारण रास्तों में जलभराव हो गया। ऐसे में लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। तेज बारिश से नगर की खस्ता हाल सड़कों में हुए घंटे में पानी भर जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा ।

बारिश ने खोल दी निगम की नाला सफाई की पोल
मूसलाधार बारिश ने पालिका के नाला सफाई की पोल खोल दी। बारिश से नगर में जगह-जगह जल भराव हो गया। जल भराव होने से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी हुई। मोरवन, मुफ्तीवाडा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रोड, पेठ रोड, खुर्जा रोड सहित समूचे नगर में की सड़कों पर करीब 2 फीट पानी जमा हो गया। बारिश के कारण क्या स्थान पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और मुख्य बाजारों में जाम जैसे हालात बन गए। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश से पहले नालों की सफाई जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं लेकिन स्थिति बदहाल हो जाती हैं।


