cbamazon
उत्तर प्रदेश

मृतक होमगार्ड के परिजनों को डीएम ने सौंपा चैक

बुलन्द संदेश ब्यूरो
रामपुर।थाना मूंढापांडे के गांव मानपुर पट्टी निवासी हरकेश सिंह पुत्र राम सरन सिंह नगर में तैनात रहे होमगार्ड  हरकेश सिंह पुत्र राम सरन सिंह की अज्ञात वाहन से टक्कर हो जाने के कारण 24 दिसंबर 2025 को मृत्यु हो गई थी। होमगार्ड हरकेश सिंह का खाता एक्सिस बैंक में था। होमगार्ड हरकेश सिंह की पत्नी रजनेश को शुक्रवार को जिलाधिकारी द्वारा एक्सिस बैंक की तरफ से 34,00000 की धनराशि का चेक आर्थिक सहायता के रूप में दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा चैक देते समय एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर, जिला कमांडेंट होमगार्ड रामपुर, वैतनिक प्लाटून कमांडर एवं अन्य अधिकारी,कर्मचारी आदि मौजूद रहे। हरकेश सिंह की पत्नी  रजनेश को 500000  की अनुग्रह राशि और प्रदान किए जाने के लिए  प्रस्ताव होगा। जोकि मुख्यालय उप्र लखनऊ को भेजा गया है, जिसे जल्द ही रजनेश को प्राप्त करा दिया जाएगा।