मेरठ:महावीर विश्वविद्यालयऔर जनता वैदिक कॉलेज, बड़ौत (बागपत) के बीच कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रस्तावित एमओयू को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अकादमिक सहयोग, RAWE एवं ELP कार्यक्रम, संयुक्त प्रशिक्षण, कार्यशालाएं, इंटर्नशिप, सेमिनार तथा शिक्षक-शोधार्थी आदान-प्रदान जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। महावीर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. सर्वोत्तम दीक्षित ने कहा कि संस्थागत सहयोग से कृषि शिक्षा और शोध को नई दिशा मिलेगी, जबकि जनता वैदिक कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह ने इसे विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए लाभकारी पहल बताया। बैठक में दोनों संस्थानों के शिक्षकों एवं विशेषज्ञों ने एमओयू को लेकर सकारात्मक सहमति जताई और जल्द ही औपचारिक हस्ताक्षर किए जाने की संभावना व्यक्त की। यह साझेदारी कृषि शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।


