मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद के निर्देशन में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत महावीर विश्वविद्यालय में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. डॉ. सर्वोत्तम दीक्षित ने कहा कि सेवा भावना समाज के प्रति हमारी संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर सेवा, सद्भाव और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया गया।


