cbamazon
उत्तर प्रदेश

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

जानी। नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को जानी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को टिमकिया कोठी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, बहरामपुर खास निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर गांव निवासी राधेश्याम (56) पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पीड़िता के आयु प्रमाण पत्र के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा 9एम/10 बढ़ाई गई। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।