न्यू सत्यम एकेडमी की कुहाना ने ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
क्रासर
50 में से 50 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा का विद्यालय में हुआ सम्मान
बुलन्द संदेश ब्यूरो
चंदौसी। न्यू सत्यम अकादमी, कैथल गेट की कक्षा नौ की मेधावी छात्रा कुहाना ने क्रीड़ा भारती,चेतन्य कश्यप फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 में से 50 अंक प्राप्त किए।छात्रा ने ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल कर विद्यालय के साथ ही संभल जनपद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
छात्रा की इस उपलब्धि पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष अनिल कपूर, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार गुप्ता और जिला महामंत्री गौरव मिश्रा ने छात्रा कुहाना को सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अतिथियों ने छात्रा की मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेल और खेल ज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।कार्यक्रम में बतायाकि कुहाना को आगामी समय में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले विशेष समारोह में 11,000 की धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी छात्रा की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में पूरे देश भर से लगभग दो लाख से अधिक छात्र - छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। वहीं क्रीड़ा भारती ने इस प्रतियोगिता के लिए एक समय सीमा तय की थी जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों को समय सीमा के अंदर ही पचास सवालों का जवाब देना था। कुहाना ने उसी समय सीमा में सभी प्रश्नों का सटीक उत्तर देकर इस प्रतियोगिता में ऑल इंडिया में चौथी रैंक हासिल की। कुहाना इस जीत का श्रेय अपने स्कूल के अध्यापकों और अपने परिवारजनों को देती हैं।
फोटो 06 पुरस्कार के साथ मौजूद छात्रा एव अन्य लोग


