cbamazon
उत्तर प्रदेश

नई शिक्षा के दौर में करियर के अवसरों पर छात्रों को किया जागरूक

नई शिक्षा के दौर में करियर के अवसरों पर छात्रों को किया जागरूक

बुलन्द संदेश ब्यूरो

बरेली ( सय्यद शाहबुद्दीन) ! डोहरा रोड स्थित श्री गुलाब राय मॉण्टेसरी स्कूल में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सही मार्गदर्शन के लिए विशेष करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय ‘करियर्स इन न्यू एजुकेशन एरा’ रहा।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में केसीएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बरेली के बीबीए विभागाध्यक्ष एवं एमबीए प्रोफेशनल मुकुल गुप्ता ने विद्यार्थियों को बदलते शैक्षिक एवं कॉरपोरेट परिवेश में उभरते नए करियर विकल्पों की जानकारी दी। शिक्षा और कॉरपोरेट क्षेत्र में 13 वर्षों से अधिक के अनुभव वाले मुकुल गुप्ता ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और प्रतिभा के अनुरूप करियर चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शील सक्सेना ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने और सही दिशा चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यशाला में कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे।