बुलन्द संदेश ब्यूरो
नरसेना (वसीम खाॅन) कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सेवा सुरक्षा एवं सुविधाओं के दृष्टिगत थाना नरसेना पुलिस द्वारा शिव भक्तों कांवड़ियों को फल व अन्य वितरित की गयी पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने,

निर्धारित मार्ग का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने की अपील की गयी शिव भक्तों कांवड़ियों ने थाना नरसेना पुलिस के सेवा भाव, सहयोगात्मक व्यवहार एवं समर्पित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए बुलन्दशहर पुलिस की प्रशंसा की गयी।


