झांकियों, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भक्तिमय हुआ माहौल, अधिकारियों ने की पूजा-अर्चना
बुलन्द संदेश ब्यूरो: जावेद अब्बासी
मेरठ। रिजर्व पुलिस लाइन मेरठ में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गईं।
कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति और एसपी देहात अभिजीत कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, पुलिसकर्मी और उनके परिजन मौजूद रहे।इस दौरान भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं का भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण किया। अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे पुलिस लाइन परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धा और उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व संपन्न हुआ।


