बुलन्द संदेश ब्यूरो
2027 में यूपी से भाजपा की विदाई तय - सपा नेता का करारा हमला ।
धौलाना। संजीव वशिष्ठ ।
समाजवादी पार्टी के हापुड़ जिला उपाध्यक्ष और धौलाना विधानसभा से भावी प्रत्याशी पंडित श्रवण शर्मा ने भाजपा सरकार पर पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर करारा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में हर महीने पेपर लीक हो रहे हैं । आज देश का युवा, छात्र और बेरोजगारी से पीड़ित परिवार 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाने का मन बना चुका है। यह देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है।
श्रवण शर्मा ने कहा कि भाजपा को हटाने की शुरुआत 2027 में उत्तर प्रदेश से होगी । जनता अब जनप्रिय युवा नेता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में जुट चुकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार टारगेट की राजनीति कर रही है। चुन-चुन कर दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण समाज को निशाना बनाया जा रहा है। इसी कारण इस बार ब्राह्मण समाज भी समाजवादी पार्टी की ओर लौट चुका है। 2027 में सपा ऐतिहासिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी।
श्रवण शर्मा ने कहा कि सपा सरकार बनते ही भाजपा के काले कानूनों को तत्काल रद्द किया जाएगा और जनता को भाजपा के भ्रष्टाचारी शासन से मुक्ति मिलेगी। इस समय पूरा प्रदेश भाजपा की विदाई की तैयारी में जुटा है।


